ज्योतिष बरदान या अभिशाप?

 


ज्योतिष बरदान या अभिशाप?

XXXX यह आपका माइंड-सेट है, विज्ञान को सम्मान तो देना होगा ज्योतिष एक विज्ञान है जो खगोलीय घटनाओ का मानव चित पर पड़ने वाले प्रभाव के अध्ययन के साथ ही उसके परिवेश के परिवर्तन का अध्ययन करता है! यह एक विशुद्ध विज्ञान है जिस पर पश्चिमी देशो के वैज्ञानिक भी आजकल काम कर रहे हैं! पाखंडियो के हाथ में पड़ जाने के कारण यह सामाजिक भेद-भाव पैदा करने का हथियार बन गया है! जैसे परमाणु उर्जा से परमाणु भट्टियां चलाई जाती हैं और विधुत का उत्पादन किया जाता है दूसरी ओर परमाणु बम बनाकर मानवता का विनाश किया जाता है! पाखंडियो ने भारत में यही किया है

रेगर हंसराज मित्र, ज्योतिष वह विज्ञान है जिससे आप जन्मे बच्चे की प्रतिभा का मार्ग निधारित कर सकते हैं! ज्योतिष के अनुसार प्रतिभाओ को चार वर्णों में विभक्त किया गया है, ज्ञान परक कार्य(जिसे ब्रह्मनीय कार्य कह दिया गया) क्षत्रिय कार्य, वैश्यगत कार्य और श्रमिको के कार्य! किन्तु पाखंडियो ने अपने विरोधियो का सत्यानाश करने के लिए कुछ अस्प्रश्य कार्य भी बना डाले तथा उन लोगो पर अत्याचार भी किया, उसी का परिणाम है, जाति-प्रथा और उसका समाज विरोधी विनाशकारी रूप! केवल जाति-प्रथा का विरोध ही नही करना है बल्कि उसकी उत्पत्ति के कारणों को जानकर सही समय पर अन-उपयुक्त व्यक्ति पर चोट करने के लिए समाज को सु-शिक्षित करना होगा!

Comments

Popular posts from this blog

चमार मूलत बौद्ध है-ओशो

दलित शब्द का अर्थ

यादवो की मूर्खताएं