दलित गर्भ से पैदा नहीं होता -
किसी ने बड़ा सुन्दर कहा है, समाज के हित में लिख सकते हो तो लिखो, नहीं लिख सकते तो लिखे हुए को ही शेयर करो, यह भी नहीं कर सकते तो लिखे हुए को पढो लाइक और डिसलाइक करो, अपने जिन्दा होने का प्रमाण दो, यूँ ही मुर्दों की तरह पड़े मत रहो अन्यथा तुम सड़ जाओगे! सड़े हुए से बदबू आती है तो कोई अपने पास खड़ा नहीं होने देगा ! जिसको लोग अपने पास खड़ा नहीं होने देते वही अछूत होता है जो अछूत होता है वह ही दलित हो जाता है! कोई भी दलित कभी आसमान से नहीं टपका और न किसी औरत के गर्भ से पैदा हुआ है, जो बुजदिल हो जाता है वह ही अछूत हो जाता है और जो अछूत हो जाता है वह ही दलित हो जाता है!
Comments
Post a Comment